बस्ती, मई 13 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले के नगर पंचायत हैंसर बाजार धनघटा के वार्ड नम्बर छह मलौली की बजबजाती नालियां, चारो तरफ फैली गन्दगी, टूटी हुई सड़कें यहां की पहचान बन गई हैं। वार्ड में जगह-जगह गन्दगी फैली है। नालियां जाम हैं। जल निकासी की व्यवस्था तो है परंतु साफ-सफाई न होने के कारण जगह-जगह जल जमाव हो रहा है। गंदे पानी की निकासी न हो पाने से गन्दा पानी सड़कों के किनारे जमा हो रहा है। यहां पर लगे हैण्डपम्म का दूषित पानी दे रहे हैं। गन्दगी व जलजमाव से मच्छरों का प्रकोप काफी तेजी के साथ बढ़ गया है। पूर्व में ही गांव में सड़कें तो बनी हुई थीं परंतु वह भी अब जगह-जगह टूटने लगी हैं। वार्ड में पानी की सप्लाई के लिए जगह-जगह सड़कें तोड़कर के पाइप लाइन बिछाई गई परंतु सड़कों का मरम्मत न होने के कारण जगह-जगह गांव में सड़कों के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.