अमरोहा, मार्च 24 -- गंगेश्वरी ब्लॉक के खुर्तिया गांव में आंबेडकर पार्क के सामने मुख्य मार्ग पर लंबे समय से जलभराव और कीचड़ की समस्या बनी हुई है। ग्रामीणों का आवागमन दूभर हो रहा है। रविवार को प्रदर्शन करते हुए ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने वह ग्राम प्रधान, एडीओ पंचायत व बीडीओ से समस्या निराकरण की गुहार लगा चुके हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। आंबेडकर जयंती नजदीक होने के बावजूद भी अफसर लापरवाह बने हुए हैं। ग्रामीणों की मांग है कि जयंती से पहले समस्या का समाधान किया जाए। इस मौके पर अंकित, रोहित, बबलू, रवि गौतम, सुनील गौतम, शिवम, हरिओम, विकास, आकाश और अरुण गौतम थे। उधर, बीडीओ अश्विनी कुमार ने बताया कि इस संबंध में ग्रामीणों ने उनसे शिकायत नहीं की है। मामला संज्ञान में आने पर समस्या का समाधान कराया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.