बदायूं, अक्टूबर 7 -- बिल्सी। कोतवाली क्षेत्र के गांव गुधनी के एक व्यक्ति ने पिछले दिनों डॉ.भीमराव आंबेडकर पर अभद्र टिप्पणी कर सोशल मीडिया पर पोस्ट डाल दी थी। एसआई संजीव कुमार की ओर से आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। चार अक्टूबर को डॉ. भीमराव आंबेडकर जनकल्याण समिति के कोषाध्यक्ष प्रताप सिंह समेत पदाधिकारियों ने कोतवाली पुलिस को एक प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उनके गांव के ही सुबोध कुमार सिंह ने बाबा साहब पर अभद्र टिप्पणी कर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। जब युवक से पोस्ट न डालने के लिए कहा गया तो युवक ने जाति सूचक गालियां देते हुए धमकी दी। समिति के पदाधिकारियों ने कोतवाली पहुंचकर प्रशिक्षु सीओ गौरव उपाध्याय से आरोपी के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की। कोतवाल मनोज कुमार सिंह ने बताया कि प्रकरण में रविवार को एसआई संजीव कुमार की जांच रिपो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.