लखीमपुरखीरी, दिसम्बर 6 -- पब्लिक इंटर कॉलेज में भारत रत्न डॉक्टर भीमराव आंबेडकर के परिनिर्वाण दिवस पर श्रद्धा और राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रधानाचार्य बाबूराम सागर ने डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के चित्र और संविधान की प्रति पर माल्यार्पण, पुष्पांजलि और धूप दीप के साथ श्रद्धा सुमन अर्पित किए। कार्यक्रम में वरिष्ठ प्रवक्ता विश्व मोहनजीत, सत्येंद्र कुमार पांडे, अभय कुमार जायसवाल, रमेश कुमार मौर्य, दिनेश कुमार राज सहित प्रवक्ता गण मौजूद रहे। वरिष्ठ प्रवक्ता विश्वमोहन जीत ने संविधान की प्रस्तावना का वाचन कराया। प्रवक्ता रमेश चंद ने बताया कि डॉक्टर अंबेडकर अपनी अद्वितीय विद्वता और बहुविषयक ज्ञान के कारण विश्वस्तर पर सम्मानित थे। संविधान निर्माण के समय उन्हें सर्वाधिक योग्य मानते हुए प्रारूप समिति का अध्यक्ष बनाया गया, जिसके ...