गंगापार, अप्रैल 15 -- बारा, हिन्दुस्तान संवाद। डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती पर क्षेत्र के ग्राम पंचायत खीरी के पंचायत भवन में रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद कांग्रेस पार्टी के यमुनापार के जिलाध्यक्ष अशोक सिंह पटेल ने कहा कि बाबा साहब संविधान के निर्माता ही नहीं अपितु आधुनिक भारत के भी निर्माता हैं। अध्यक्षता प्रधान कविता कुशवाहा और संचालन मनोज कुमार सिंह ने किया। इस अवसर पर एसडीओ पंचायत प्रेम चंद सिंह, आदेश कुमार सचिव, ओम प्रकाश कुशवाहा, बिरहा गायक राकेश यादव, सोनू यादव, राम सजीवन विश्वकर्मा, देवराज, राम प्रकाश, रामधारी कोटार्य, सुरेश चंद्र मिश्र, अनिल मिश्रा, रोहिणी प्रसाद मिश्र, राज कुमार मिश्र, कन्हैया लाल आदिवासी, राजकरण कुशवाहा, जंगी लाल प्रजापति, मथुरा प्रसाद कोटार्य आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान ...