पटना, अप्रैल 15 -- प्रखंडों में संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती सोमवार को मनाई गई। लोगों ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। साथ ही उनके पदचिह्नों पर चलने और संविधान की रक्षा करने का संकल्प लिया। आंबेडकर जयंती पर फतुहा के रायपुरा स्थित भाजपा कार्यालय में सहभोज का आयोजन किया गया। वहीं, मसौढ़ी में डॉ.भीमराव आंबेडकर विचार मंच दाउदपुर की ओर से झांकी निकाली गई। बिक्रम में भाकपा माले ने मार्च निकाला। खुसरुपुर में शिक्षण संस्थानों और राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकाला। मनेर स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में डॉ.भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा का अनावरण स्थानीय विधायक भाई वीरेंद्र ने किया। बख्तियारपुर स्थित सरस्वती शिशु मंदिर और कमलेश्वरी प्रसाद सिंह टीचर ट्रेनिग कॉलेज में बाबा साहब की जयंती मनाई गई। बाढ़ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.