मुरादाबाद, अप्रैल 14 -- सुरजननगर में सोमवार को आजाद भारत के संविधान निर्माता, महान चिंतक, समाज सुधारक, न्यायविद, अर्थशास्त्री, दलित चिंतक और देश के प्रथम कानून मंत्री, श्रमिकों तथा किसानों एवं महिला अधिकारों के प्रबल समर्थक, भारत रत्न डॉ. बाबासाहेब भीमराव रामजी आंबेडकर की जयंती पर शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा का शुभारंभ आंबेडकर धर्मशाला से ग्राम प्रधान वीर सिंह और पूर्व ग्राम प्रधान पति नरेश कुमार ने फीता काटकर किया। शोभायात्रा में मुख्य रूप से डॉ. भीमराव अंबेडकर, शिरोमणि महात्मा रविदास, गौतम बुद्ध, माता सावित्रीबाई फुले आदि की झांकियां का प्रदर्शन कलाकारों द्वारा किया गया। शोभायात्रा में मुख्य रूप से महेश कुमार, मोनू कुमार, ऋषिपाल सिंह, गजेंद्र सिंह, नन्हे भारती, दौलत सिंह, मास्टर निपेंद्र सिंह, मास्टर आदित्य आदि का मुख्य सहयोग रहा।...