पटना, मार्च 19 -- जदयू प्रदेश इकाई 13 अप्रैल को पटना के बापू सभागार में डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती धूमधाम से मनाएगी। इसमें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समेत पार्टी के नेता-कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे। वहीं, 14 अप्रैल को जदयू के सभी कार्यकर्ता अपने-अपने घरों में दीप जलाकर जयंती समारोह को दीवाली के रूप में मनाएंगे। पार्टी प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा और ग्रामीण कार्य मंत्री अशोक चौधरी ने बुधवार को जदयू कार्यालय आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह जानकारी दी। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि डॉ. आंबेडकर के सपनों को जमीन पर उतारने का काम जिस तरह हमारे नेता मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया है, वैसा स्वतंत्र भारत में किसी और मुख्यमंत्री या राजनेता ने नहीं किया। राजनीति में महापुरुषों का नाम लेने वाले बहुतों मिल जाएंगे, लेकिन उनके आदर्शों को व्यवहार में अपनाना ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.