आजमगढ़, अप्रैल 20 -- तहबरपुर। आशुतोष प्रियदर्शी को आंबेडकर जयंती पर एमबीबीएस इंटर्नशिप की डिग्री हासिल हुई है। आशुतोष प्रियदर्शी मूलत: तहबरपुर थाने के रैसिंहपुर गांव के निवासी हैं। वे महर्षि वशिष्ठ स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय बस्ती में मेडिकल की पढ़ाई कर रहे थे। उन्हें एमबीबीएस इंटर्नशिप की डिग्री हासिल होने पर क्षेत्र के लोगों में हर्ष है। आशुतोष प्रियदर्शी की माता लीलावती देवी गृहिणी हैं और पिता ज्वाला प्रसाद हीरा लाल स्मारक इंटर कालेज भरौली कोयलसा इण्टर कालेज में प्रधानाध्यापक है। दादा रामलाल सेवा निवृत्त शिक्षक व गांव के पूर्व प्रधान है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.