अमरोहा, अप्रैल 12 -- आंबेडकर जयंती से जुड़े आयोजनों को शांतिपूर्ण ढ़ंग से संपन्न कराने को लेकर पुलिस-प्रशासन अलर्ट मोड पर है। डिडौली कोतवाली प्रभारी निरीक्षक हरीशवर्धन सिंह ने ग्राम प्रधानों की बैठक में आयोजन को आपसी सद्भाव संग मनाने की अपील की। शुक्रवार दोपहर कोतवाली परिसर में बैठक के दौरान प्रभारी निरीक्षक ने कहा कि 14 अप्रैल को बाबा साहेब डा.भीमराव आंबेडकर जयंती पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहेंगे। माहौल खराब करने का प्रयास करने वालों के साथ सख्ती से निपटा जाएगा। प्रस्तावित विभिन्न आयोजनों से जुड़े आयोजकों को शासन की गाइडलाइन के अनुसार ही आयोजन किए जाने का सुझाव दिया। कहा कि इस दौरान कोई भी नई परंपरा न शुरू की जाए। आम लोगों से भी किसी भी विपरीत परिस्थिति में सूचना तत्काल पुलिस स्तर पर देने की अपील की। इस दौरान ठाकुर पोपल, कंचन सिंह, मुखरा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.