अमरोहा, मार्च 28 -- गुरुवार को ब्लाक क्षेत्र गंगेश्वरी के गांव मलकपुर मजरा मिर्जापुर निवासी धावक अरविंद कुमार, उमेश कुमार बौद्ध व जीतू कुमार इंदौर मध्य प्रदेश स्थित आंबेडकर जन्म भूमि स्मारक पर फूल अर्पित करने के लिए रवाना हुए। तीनों लोग साइकिल से यात्रा करेंगे। भीम आर्मी जिलाध्यक्ष मोनू सागर ने फीता काटने के बाद हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान भीम आर्मी के जिला महासचिव राजू खेवान, गुड्डू गौतम, पूर्व प्रधान हेमराज सिंह, मोनू कुमार, फरमुद्दीन, मनोज कुमार, नेमपाल, रोहतास आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.