अलीगढ़, फरवरी 13 -- अलीगढ़, कार्यालय संवाददाता। 14 अप्रैल को डॉ. बीआर आंबेडकर जयंती को लेकर भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया जाएगा। इससे पूर्व डॉ. बीआर अम्बेडकर जन्मोत्सव शोभा यात्रा समिति का चुनाव होना है। समिति पदाधिकारियों ने चुनाव व अन्य कार्यक्रमों को लेकर गुरुवार को रेलवे रोड स्थित रेस्टोरेंट में प्रेसवार्ता कर आगामी कार्यक्रमों की जानकारी साझा की। समिति के अध्यक्ष जितेंद्र कुमार राही ने बताया 2026 की शोभायात्रा समाज के कार्यक्रमों द्वारा भव्य निकल जाएगी,स जिसकी तैयारी के लिए संस्था अभियान शुरु कर दिया है। पिछले वर्ष की तरह इस बार कुछ संशोधन करते हुए संस्था अभियान की फीस Rs.200 रखी गई है। वही शोभा यात्रा के अध्यक्ष पद के लिएRs. 2000 रुपये का आवेदन, कोषाध्यक्ष पद के लिए 1000 रुपये शुल्क रखा गया है। वोटिंग से पदाधिकारियों का चुनाव कराया ...