अल्मोड़ा, अप्रैल 15 -- द्वारसों के आंबेडकर ग्राम तुरकोड़ा प्राथमिक विद्यालय में सोमवार को आयोजित भारत रत्न डॉ बाबासाहेब की 134 वीं जयंती के अवसर पर बच्चों के बीच तमाम प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रधानाध्यापिका कमला पुजारी एवं सहायक अध्यापक सुरेश कुमार ने बाबा साहब के बारे में बच्चों को विस्तार से जानकारी दी। निबंध, चित्रकला सहित तमाम प्रतियोगिताओं के अव्वल छात्र छात्राओं को सम्मानित भी किया गया। यहां पीटीए अध्यक्ष प्रेम राम, आंगनवाड़ी सहायिका उषा देवी आदि भी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.