फरीदाबाद, अप्रैल 14 -- फरीदाबाद। स्मार्ट सिटी में हर्षोल्लास के साथ संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर का जन्मोत्सव मनाया गया। 30 से अधिक स्थानों पर भंडारे का आयोजन हुआ। इस दौरान डॉ. आंबेडकर के बताए आदर्शों पर चलने के लिए लोगों को प्रेरित किया गया। वहीं, शहर की 27 सामाजिक संस्थाओं ने शोभायात्रा निकाली। शोभायात्रा एनआईटी तीन स्थित दशहरा मैदान पर संपन्न हुई। यहां ज्ञान दिवस महा उत्सव मना के रूप में कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम में गुरु रविदास मंदिर सारन, सशक्त भीम समाज, हरियाणा अनुसूचित जाति राजकीय अध्यापक संघ, डॉ. आंबेडकर महासंघ सेक्टर तीन, गुरु वाल्मीकि अखाड़ा, आदि धर्म समाज, डॉ. आंबेडकर जनकल्याण सेवा समिति सुभाष कॉलोनी, पैगाम संगठन, बुद्ध बिहार संचालन समिति आदर्श कॉलोनी समेत कई संस्थाओं ने हिस्सा लिया। यह कार्यक्रम शेर सिंह औ...