पटना, जून 18 -- राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव द्वारा कथित तौर से बाबा साहेब भीम राव आंबेडकर के अपमान का मुद्दा गरमा गया है। अब बिहार भाजपा के प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार की शाम राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खां से मिलकर राजद प्रमुख लालू प्रसाद पर बाबा साहब भीमराव आंबेडकर को अपमानित करने का आरोप लगाते हुए इस पर संज्ञान लेने का आग्रह किया है। राज्यपाल को सौंपे ज्ञापन में प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि लालू प्रसाद ने अपने जन्मदिन पर संविधान निर्माता के सम्मान के साथ के साथ खिलवाड़कर वंचित समाज के सम्मान को गहरी चोट पहुंचाई है। लालू प्रसाद से इस मामले में स्पष्टीकरण की मांग की जाए। प्रतिनिधिमंडल में मंत्री जनक राम, गुरु प्रकाश पासवान, सुबोध कुमार पासवान, भारती पासवान, दानिश इकबाल आदि शामिल थे। यह भी पढ़ें- लालू यादव बालू-गोबर खाकर प्रायश्चित कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.