भागलपुर, जनवरी 11 -- भागलपुर, कार्यालय संवाददाता टीएमबीयू के पीजी आंबेडकर विचार और समाज कार्य विभाग में आंबेडकर की प्रतिमा स्थापित होगी। इसके लिए विभाग स्तर से प्रयास किया जा रहा है। प्रतिमा लगाने को लेकर जगह चिह्नित कर जरूरी प्रक्रिया होगी। इसके लिए कुलपति प्रो. बिमलेंदु शेखर झा के आदेश पर तीन डीन की कमेटी का गठन किया गया है, जो विभाग में आंबेडकर की प्रतिमा स्थापित करने को लेकर जगह चिह्नित करेंगे। इसके बाद रिपोर्ट विवि को सौंपेंगे। कमेटी में डीन के रूप में डॉ. रंजना दुबे, डॉ. प्रमोद कुमार पांडेय और डॉ. सीपी सिंह शामिल हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...