पटना, फरवरी 6 -- राज्य के आंबेडकर आवासीय विद्यालयों में नामांकन के लिए रिकॉर्ड आवेदन मिले हैं। 91 विद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा एक और छह में नामांकन के लिए एक लाख से अधिक आवेदन आए हैं। अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग ने 5 जनवरी से 6 फरवरी तक आवेदन मांगे थे। शुक्रवार को विभाग ने बताया कि सिर्फ पहली कक्षा में नामांकन की प्रक्रिया ऑनलाइन लॉटरी से होगी, जबकि कक्षा छह में नामांकन के लिए 22 फरवरी को राज्यस्तरीय लिखित परीक्षा होगी। परीक्षा परिणाम का प्रकाशन 10 मार्च को होगा। 11 मार्च से नामांकन प्रारंभ होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.