जमशेदपुर, सितम्बर 30 -- आंध्रा समिति टेल्को (ईस्ट जोन ) में शारदीय नवरात्र की महाअष्टमी की पूजा मंगलवार को संपन्न हुई। पूजा में माता रानी को लाल चुनरी, लाल चंदन, अक्षत और लाल फूल अर्पित किये गए। इसके बाद माता रानी को नारियल, केला, विभिन तरह के फल, खीर और मिठाइयां चढ़ाई गई। फिर दीपक और धूपबत्ती जलाकर पुरोहित के द्वारा मन्त्र उच्चारण कर तेलुगु रीति रिवाज़ और पूरे विधि विधान के पूजा संपन्न कराई गई। इसके बाद दुर्गा चालीसा का पाठ किया गया। फिर पान के पत्ते पर कपूर रखकर माता रानी की आरती की गई और अंत में पुरोहित अनिल कुमार के द्वारा भक्तो से पुष्पांजलि कराई गई। इस मौके पर महासचिव के राम मोहन राव ने कहा, आज शारदीय नवरात्र का आठवां दिन है, जिसे महाअष्टमी भी कहा जाता है। यह महा अष्टमी अत्यंत पवित्र और शुभ माना जाता है। इस दिन मां दुर्गा के आठवें स्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.