गिरडीह, मार्च 23 -- बगोदर, प्रतिनिधि। बगोदर प्रखंड क्षेत्र के एक प्रवासी मजदूर की मौत आंध्रप्रदेश में हो गई। मृतक का नाम महेंद्र भूइंया है तथा वह बगोदर पश्चिमी पंचायत के घाघरा अंतर्गत भूईयां टोली का रहनेवाला था। वह आंध्रप्रदेश में रहकर मजदूरी करता था। बताया जाता है कि आंध्रप्रदेश के पश्चिमी गोदावरी जिला के अलेट पाडु नहर में डूबने से उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। इधर घटना की सूचना मिलने पर पूर्व विधायक विनोद कुमार सिंह शनिवार को गांव पहुंचे एवं पीड़ित परिजनों को हिम्मत बंधाते हुए हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। शव लाने के लिए सरकार के द्वारा दी जाने वाली सहयोग राशि दिलाने को लेकर उन्होंने संबंधित अधिकारियों से बातचीत भी की। मौके पर पूर्व मुखिया लक्ष्मण महतो, रीतलाल महतो, विशुन महतो, राकेश चौधर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.