फरीबादाबाद, फरवरी 22 -- फरीदाबाद के पल्ला क्षेत्र स्थित सनलाइट शिव एन्क्लेव कॉलोनी-पार्ट एक निवासी महिला की शुक्रवार को सड़क पर उसके पति ने गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी फरार हो गया। हत्या का कारण गृह क्लेश बताया जा रहा है। तलाक का केस चलने की वजह से आरोपी और महिला अलग रह रहे थे। पुलिस के मुताबिक, शिव एंक्लेव पार्ट-एक सनलाइट कॉलोनी निवासी संगीता देवी की शादी करीब 12 वर्ष पहले शिव एंक्लेव पार्ट-दो निवासी कार चालक दिलीप यादव से हुई थी। वह नोएडा स्थित एक कंपनी में नौकरी करती थी। शुक्रवार देर शाम करीब 7:30 बजे 30 वर्षीय संगीता शिव एंक्लेव पार्ट-दो निवासी अपने पिता के घर से अपने कमरे पर जा रही थी। आरोपी पति उसे तलाशने के बाद उसके घर से वापस लौट रहा था। रास्ते में महिला को अकेला पाकर आरोपी ने एक के बाद एक तीन गोलियां चला दीं। इनमें से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.