समस्तीपुर, अप्रैल 14 -- समस्तीपुर। बेमौसम बारिश ने किसानों की कमर तोड़ दी। दो दिनों से कई क्षेत्र में बारिश होने के बाद शनिवार की रात ओलावृष्टि से बची फसल भी नष्ट हो गई। बारिशनगर प्रखंड क्षेत्र में तेज हवा के साथ बेमौसम बारिश व ओलावृष्टि ने किसानों को घुटनों के बल खड़ा कर दिया है। किसानों की रबी फसल गेहूं, मक्का व तिलहन फसल तो प्रभावित हुआ ही, वहीं मौसमी फल आम, लीची में लग रहे छोटे-छोटे फल भी तेज हवा व ओलावृष्टि के कारण गिर कर क्षतिग्रस्त हो गया है। एक ओर जहां किसानों को अधिक प्रभाव पड़ा है। खेत व दरवाजे पर तैयार रबी फसल, मवेशी व मवेशी का चारा के साथ साथ बाग में लगा आम, लीची,केला के अलावे अन्य फसल भी प्रभावित हुआ है। कई पेड़ भी धराशायी हो गया है। किसान राम दयाल सिंह, लक्ष्मणदेव सिंह आदि ने बताया कि ओला बृष्टि के कारण गेंहू, मक्का और आम की फसल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.