अमरोहा, अप्रैल 20 -- शुक्रवार रात तेज आंधी व बरसात के दौरान खासा नुकसान हुआ। सैदनगली में संभल मार्ग पर बड़ा पेड़ आंधी में टूटकर गिर गया। काफी देर तक यातायात प्रभावित रहा। नगर के ब्लाक तिराहे के पास नीम का पेड़ टूटकर बाईपास पर गिर गया। किसी तरह पेड़ को हटाकर यातायात सुचारू कराया गया। उधर, थाना रहरा क्षेत्र के गांव जल्लोपुर निवासी पूर्व ग्राम प्रधान ओमकार के मुताबिक आंधी में उनकी पशुशाला की दीवारें एवं टीन शेड गिर गया। मलबे में दबकर तीन पशु बुरी तरह घायल हो गए। पशुओं का उपचार चल रहा है। पूर्व ग्राम प्रधान के मुताबिक एक लाख से अधिक का नुकसान हुआ है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.