अंबेडकर नगर, मई 21 -- इंदईपुर, संवाददाता। विद्युत वितरण खंड आलापुर के विद्युत उपकेंद्र मकोईयां से विद्युत आपूर्ति मंगलवार को तेज आंधी के चलते जगह जगह विद्युत फाल्ट होने से सभी फीडर पर बाधित रही। संविदाकर्मी कर्मचारियों के कार्य बहिष्कार के चलते विद्युत फाल्ट ठीक करने में अवर अभियंता व लाइनमैन के पसीने छूटते रहे। विद्युत उपकेंद्र मकोईयां से सात फीडर हंसवर, सेमरा नसीरपुर, शुक्ल बाजार, बसखारी, बरियावन, नई बस्ती, दरगाह में विद्युत आपूर्ति संचालित होती है। मंगलवार को सुबह तेज आंधी के चलते जगह जगह विद्युत फाल्ट हो गया, जिसके चलते लगभग एक लाख आबादी की विद्युत आपूर्ति ठप्प हो गई। उपभोक्ताओं को उमस भरी गर्मी में समस्याओं से दो चार होना पड़ा। एसडीओ वीरेंद्र शुक्ल ने बताया कि संविदा कर्मियों के कार्य बहिष्कार के चलते फाल्ट ठीक करने में समय लगा है। ज्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.