सहारनपुर, अप्रैल 19 -- सहारनपुर। शुक्रवार शाम मौसम ने अचानक करवट ली, जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। करीब आठ बजे अचानक तेज हवाएं चलने लगीं, जो कुछ ही देर में आंधी में बदल गईं। इसके बाद झमाझम बारिश शुरू हो गई, जिसने गर्मी से तो राहत दिलाई, लेकिन साथ ही कई परेशानियां भी खड़ी कर दीं। पिछले कुछ दिनों से तापमान लगातार बढ़ रहा था। दिन में बाजारों में सन्नाटा पसरा रहता था। जरुरी कामों के लिए ही लोग घरों से बाहर निकल रहे थे। शाम होते होते मौसम ने करवट ली। शाम करीब सात बजकर 50 मिनट पर तेज हवाएं चलने लगी जो कुछ ही देर में आंधी में बदल गई। तेज आंधी के चलते कई जगह पेड़ गिर गए। बिजली गुल हो गई। शहर के कई हिस्सों में अंधेरा छा गया। आसमान में बिजली का शोर सुनाई देने लगा। देखते ही देखते बारिश शुरु हो गई। शहर के कई इलाकों में जल-भराव की स्थिति हो गई। मौस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.