फर्रुखाबाद कन्नौज, अप्रैल 14 -- कंपिल, संवाददाता । आंधी,पानी से टूटे पोल की लगाने गांव गए ग्रामीणों ने बिजली कर्मियों को भगा दिया। कई ग्रामीण दूसरी जगह पोल लगाने पर अड़े थे। मामले की सूचना पर थाने पहुंचे जेई ने मामले की तहरीर पुलिस को दी।पुलिस की मौजूदगी मे गांव पहुंचकर पोल लगाया गया। 33/11 बिजली उपकेंद्र रुटौल के संविदा लाइनमैन मोनू राजपूत, धुव सिंह, रविंद्र सिंह सोमवार दोपहर कोतवाली कायमगंज के गांव न्यामतपुर ढीला वली मे हाईटेंशन लाइन के टूटे पड़े पोल को बदलने गये थे। शुक्रवार रात आंधी, पानी से पोल टूट गया था। जिससे क्षेत्र के गाँवो की आपूर्ति ठप थी। गांव निवासी कुछ ग्रामीण पोल दूसरी जगह लगवाना चाहते थे। जबकि लाइन मैन नियत स्थान पर ही पोल लगा रहे थे। आरोप है दबंगो ने गाली गलौच कर लाइनमैनो को भगा दिया। बिजली कर्मियों ने मामले की सूचना कायम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.