मथुरा, अप्रैल 5 -- गुरुवार देर रात तेज आंधी से देहात क्षेत्र के करीब 100 गांवों की बिजली रातभर बंद रही। ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इधर आंधी से करीब आधा सैकड़ा बिजली के पोल भी टूटे। सप्लाई सुचारु कराने में बिजली कर्मचारियों के पसीने छूटे। वहीं नरी सेमरी मेला में आंधी से झूला टूट गया। इससे अफरा-तफरी मच गई। छाता संवाददाता के अनुसार छाता-गोवर्धन रोड पर रनवारी अलवाई पर 33 केवी लाइन के 13 विद्युत खंभे रात्रि आई आधी में गिर गए। विद्युत खंभे गिरने से पूरे क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था भंग हो गई। चारों तरफ अंधेरा हो गया। विद्युत व्यवस्था को सुचारु करने के लिए बिजली विभाग के अधिकारी- कर्मचारी जुट गए। इसके साथ-साथ गोहारी में कई खंभे टूट गये। नगर में 24 घंटे से अधिक विद्युत व्यवस्था भंग होने के कारण क्षेत्र के लोगों को भारी परेशानी का साम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.