झांसी, मई 7 -- झांसी (बबीना), संवाददाता बबीना थाना क्षेत्र के नोहरा गांव में आधी से गिरे पेड़ की चपेट में आने से किसान की मौत हो गई। जिससे उसके परिवार में कोहराम मच गया। वहीं पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। गांव नोहरा निवासी बृगभान सिंह राजपूत वृद्ध किसान थे। बीती देर शाम वह खेत पर रखवाली करने गए थे। तभी अचानक मौसम को मिजाज बिगड़ा। इससे पहले कि लोग संभल पाते अचानक तेज आंधी चलने लगी। जिससे बचने के लिए वह भागे। इसी बीच मेड़ किनारे लगा एक बड़ा पेड़ भर-भराकर गिर पड़ा। इससे पहले कि बृगभान कुछ समझ पाते, वह पेड़ की चपेट में आ गए। जिससे गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके सिर पर गंभीर चोटें आई और वह लहूलुहान हो जमीन पर गिर पड़े। घटना के बाद आसपास हड़कंप मच गया। आनन-फानन में बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए। उन्होंने बचाव करते करते हुए पेड़ डालियां हटाई। उसके नीचे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.