फिरोजाबाद, मार्च 23 -- फिरोजाबाद। शनिवार सुबह मौसम का मिजाज बदला-बदला रहा। जहां अन्य दिनों सुबह से ही तेज धूप छा जाने से सुबह ही गर्मी का अहसास होने लगता था, वहीं शनिवार का सवेरा बादलों के साथ हुआ। सुबह अन्य दिनों की तुलना में सर्द रही तो दोपहर दो बजे से घने बादल आसमान में छाने से लगने लगा कि आज तेज बरसात हो सकती है, लेकिन दोपहर में तेज हवाओं के साथ अंधड़ ने अफरा-तफरी मचा दी। घरों में सो रही महिलाएं छतों से कपड़े उठाने दौड़ी तो राहों पर राहगीर थम गए। इस बीच होने वाली बूंदाबांदी ने भी परेशानी बढ़ाई। होली से पहले से ही पारा लगातार बढ़ रहा था। मौसम में गर्माहट बढ़ने के साथ लोगों के शरीर से गर्म कपड़े भी दूर हो गए हैं, लेकिन शुक्रवार रात से ही मौसम में बदलाव दिखाई दिया। मौसम में बदलाव का असर शनिवार की सुबह भी दिखा। सुबह से ही बादलों के छाए रह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.