पूर्णिया, अप्रैल 14 -- भवानीपुर, एक संवाददाता। रविवार की सुबह तेज बारिश के साथ आई आंधी से कई जगहों पर नुकसान पहुंचा है। भवानीपुर प्रखंड क्षेत्र में भीषण तबाही मची है। कई गांवों में लोगों के घर उजड़ गए तो दर्जन भर से ज्यादा जगहों पर बिजली के पोल टूट गए। किसानों के खेतों में खड़ी लहलहाती मक्का की फसल धराशायी हो गए हैं। प्रखंड क्षेत्र के अलग-अलग जगहों पर बिजली के 20 पोल टूटने से समूचे प्रखंड क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति ठप हो गयी है। भवानीपुर के विद्युत जेई दशरथ मंडल ने बताया कि भवानीपुर बस स्टैंड के नजदीक 11 केवी बिजली का पोल टूट गया है। उन्होंने बताया कि इसके अलावे भुरकुंडा, जाबे एवं अन्य जगहों पर बिजली के 20 पोल टूट गए हैं। कनीय विद्युत अभियंता ने बताया कि पोल के टूट जाने से बिजली आपूर्ति बाधित बना हुआ है। जिसे दुरुस्त करने में बिजली विभाग क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.