बेगुसराय, अप्रैल 11 -- खोदावंदपुर, निज संवाददाता। गुरुवार को प्रखंड क्षेत्र में वर्षा और आंधी से हुई रबी फसलों की क्षति का जायजा प्रखंड कृषि कार्यालय के कर्मियों ने लिया। खोदावंदपुर में फसल क्षति शून्य बताया गया। प्रखंड कृषि समन्वयक रंजय कुमार ने बताया कि 10 अप्रैल को तेज हवा के साथ हुई बेमौषम की बरसात से खेतों में लगी रबी फसलों की अद्यतन स्थिति का जायजा शुक्रवार को प्रखण्ड कृषि समन्वयकों एवं कृषक सलाहकारों द्वारा की टीम द्वारा लिया गया। जिसमें पाया गया कि गेहूं के कटे फसल जो खेतों में पसरे हुए हैं।उन्हें किसान धूप में सूखा रहे हैं। उन्होंने बताया कि वर्षा होने से किसानों को परेशानी हुई है परन्तु उनकी गेहूं फसल सुरक्षित है। जबकि अन्य रब्बी फसलों को भी कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। कृषि समन्वयक ने बताया कि प्रकृति की मार से फसलों के 40 प्रतिष...