लखीसराय, मई 20 -- लखीसराय, हि.प्र.। रामगढ़ चौक थाना क्षेत्र के रामगढ़ गांव में रविवार को आंधी के साथ हुई बारिश के दौरान पड़ोसी के दीवाल गिरने से महिला के गंभीर रूप से घायल होने का मामला सामने आया है। जिन्हें इलाज के लिए रामगढ़चौक पीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद पीड़िता को बेहतर इलाज के लिए सोमवार को लखीसराय सदर अस्पताल रेफर किया गया। पीड़िता की पहचान रामगढ़ गांव निवासी दीपक भगत के 25 वर्षीय पत्नी कंचन देवी के रूप में हुई। इमरजेंसी वार्ड में ऑन ड्यूटी तैनात चिकित्सक डॉ शाहिद वसीम ने बताया की दीवाल के छत पर से गिरने के कारण पीड़िता के सिर व शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोट है। जिसका सही आकलन के लिए सिटी स्कैनिंग व एक्स-रे जांच कराया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.