खगडि़या, अप्रैल 20 -- खगड़िया। हिन्दुस्तान टीम जिले में सैकड़ो एकड़ में लगी मक्का की फ़सल तेज आंधी व बारिश में जमींदोज हो गया। जिससे किसान आंसू बहाने को मजबूर हो रहे हैं। गोगरी प्रखड के इमादपुर बिंद टोली बहियार इमादपुर के किसान अजय कुमार सिंह ने बताया कि वे पांच एकड़ में मक्का बोया था। काफी लग्न मेहनत के साथ मक्का की खेती कर रहा था। कर्ज पर रुपए लेकर खाद बीज एवं पटवन कराया था। लहलहाते फसल को देख कर दिल बाग बाग हो रहा था कि इस वर्ष मक्का का अच्छा उत्पादन होगा। किसान पहले से ही कई सपने संयोगे थे। मक्का बिक्री कर बच्चे का अच्छे विद्यालयों में दाखिला कराएंगे, लेकिन बुधवार को आई प्रलयकारी चक्रवाती आंधी ने सभी मक्का के पौधे को खेत मे गिराकर धराशाही कर दिया। किसानों के सारे सपने चकनाचूर हो गया। वही किसान बिनोद सिंह, प्रेम सिंह, इतबारी सिंह आदि किसान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.