अमरोहा, मई 22 -- आंधी के दौरान मकान की छत से चारपाई उतारने चढ़े किसान की नीचे गिरकर मौत हो गई। परिजनों में कोहराम मचा है। जानकारी के अनुसार क्षेत्र के गांव करन खाल निवासी 50 वर्षीय किसान शिवचरन सिंह बुधवार देर रात आई आंधी के दौरान अपने मकान की छत पर चारपाई उतारने गए थे। इसी दौरान शिवचरन अचानक मकान की छत से नीचे गिर गए। हादसे में वह गंभीर घायल हो गए। परिजन उन्हें निजी चिकित्सक के यहां ले गए। चिकित्सक ने शिवचरन को मृत घोषित कर दिया, परिवार में कोहराम मच गया। गमगीन माहौल में शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.