कन्नौज, मई 23 -- गुरसहायगंज, संवाददाता। कोतवाली गुरसहायगंज के अंतर्गत तेज आंधी के चलते दीवार गिरने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक की सोमवार को बारात जानी थी। शादी वाले घर में दूल्हे की मौत से कोहराम मच गया। बुधवार रात 11 बजे तेज आंधी से ग्राम गदनापुर (मझपूर्वा) निवासी 26 वर्षीय मुईद खां के घर की दीवार गिर गई। जिसके मलबे में वह दब गया। मुईद को मलबे में दबा देख परिजनों में कोहराम मच गया। परिवार और आसपास के लोग बचाव के लिए दौड़ पड़े। जब तक उसे दीवार के मलबे से निकाला तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मुईद की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने बताया कि मृतक मुईद की सोमवार को बारात जानी थी। घर में शादी की तैयारी चल रही थी। शादी वाले घर में दूल्हे की मौत से खुशी का माहौल मातम में बदल गया। घटना की सूचना पर गुरुवार की सुबह नायब तहसीलदार हिमांशु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.