नई दिल्ली, मई 6 -- वाराणसी में आंधी के कारण टूटकर गिरे बिजली तार ने एक परिवार में कोहराम मचा दिया है। करंट लगने से परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई है। पहले पत्नी, फिर पति और ससुर की जान चली गई है। घटना मंगलवार सुबह 9 बजे कैंट थाना क्षेत्र के भोजूबीर इलाके में हुई है। महिला घर के बाहर लोहे के तार पर कपड़े फैलाने गई थी। रात में आंधी से बिजली का तार टूटकर लोहे के तार पर गिरा हुआ था। इससे गिला कपड़ा फैलाते ही महिला तार से चिपक गई। बचाने पहुंचे पति और ससुर भी करंट की चपेट में आ गए। भोजूबीर में सब्जी मंडी के पास राजेंद्र जायसवाल (60) अपनी मां, दो बेटे दिनेश, सोनू जायसवाल (30), बहू प्रीति (28), सोनू की दो बच्चियां शिवांगी और नैंसी के साथ रहते थे। सोनू की फास्ट फूड की दुकान है। पिता राजेंद्र जायसवाल बेकरी की दुकान पर काम करते थे। मंगलवार सुबह प्री...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.