बहराइच, अप्रैल 19 -- बहराइच। दो थानों के अलग अलग स्थानों पर शुक्रवार रात में आई आंधी में टीन शेड ढहने से एक महिला सहित दो घायल हो गए। घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। खैरीघाट थाने के अम्बरपुरवा निवासनी 65 वर्षीय विमला देवी पत्नी राम खिलावन व उनका बेटा 28 वर्षीय अवधेश टीन शेड के नीचे लेटे थे। शुक्रवार रात आंधी में टीन शेड दीवार सहित भरभराकर ढह गया। अवधेश तो टीन शेड से ढहने से पहले भाग लिया। जबकि मां टीन शेड व मलबे में दब गई। उसे कड़ी मशक्कत से गंभीरावस्था में निकाल एंबुलेंस मंगवाकर मेडिकल कॉलेज लाकर भर्ती कराया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.