हापुड़, अप्रैल 19 -- आंधी बारिश से परतापुर फीटर की बिजली शुक्रवार की रात 8 बजे से शनिवार दोपहर 1 बजे तक गुल रही। जिससे लोगों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ा। वहीं महिलाओं को रोजमर्रा के कामों को करने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। लोगों का आरोप है कि रात को ऊर्जा निगम के अधिकारियों से संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया था। निगम के अधिकारियों ने सर्दियों में बिजली के तारों को बदलवाने का कार्य किया था। लेकिन आंधी बारिश ने निगम अधिकारियों की पोल खोलकर रख दी है। शुक्रवार की रात को आंधी के साथ बारिश शुरू हो गई थी। जिससे कुछ जगहों पर बिजली के दो से तीन खंभे टूटकर गिर गए। जिससे बिजली गुल हो गई। जिससे परतापुर फीटर में खराबी आ गई। लोगों को रात भर काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। अधिशासी अभियंता मनीष कुमार यादव ...