मधेपुरा, अप्रैल 12 -- चौसा, निज संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के दियारा व अन्य इलाकों में किसानों के जीविका यापन करने का प्रमुख साधन माने जाने वाला मक्का और गेहूं की खेती चौपट हो गयी। आंधी और बारिश से मक्का और गेहूं की खेती को काफी नुकसान होने का अनुमान लगाया जा रहा है। पीड़ित किसानों ने संबंधित विभाग के अधिकारियों से मक्का और गेहूं फसल की क्षति को लेकर सरकार से मुआवजा देने की मांग की है। बताया गया कि गुरुवार की देर रात आयी आंधी तूफान के दौरान बारिश और ओलावृष्टि में चौसा पश्चिमी, चौसा पूर्वी, अरजपुर पश्चिमी, अरजपुर पूर्वी, लौआलगान पूर्वी, लौआलगान पश्चिमी, मोरसंडा, चिरौरी, फुलौत पूर्वी, फुलौत पश्चिमी, घोषई और रसलपुर धुरिया पंचायत के हजारों हेक्टेयर में लगे मक्का और गेहूं की फसल को काफी नुकसान हुआ है। चिरौरी और मोरसंडा पंचायत के पीड़ित किसान उप स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.