फर्रुखाबाद कन्नौज, जनवरी 28 -- कंपिल। क्षेत्र में मंगलवार को आई तेज हवा और बारिश ने बिजली व्यवस्था की कमर तोड़ दी। भटासा फीडर की एचटी लाइन में फाल्ट होने से करीब 200 गांवों की बिजली गुल हो गई। ग्रामीणों को पूरी रात अंधेरे में गुजारनी पड़ी। इससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। बुधवार को मरम्मत के बाद आपूर्ति बहाल हो सकी। 33/11 बिजली उपकेंद्र रुटौल से पितौरा, कंपिल, भटासा और न्यू भटासा फीडरों के जरिए क्षेत्र में बिजली सप्लाई की जाती है। मंगलवार दोपहर करीब 3 बजे तेज हवाओं के साथ हुई बारिश के चलते भटासा फीडर की एचटी लाइन में बड़ा फाल्ट हो गया। इसके चलते बिराहिमपुर जागीर, भौरुआ, पदम्नगला, किन्दर नगला, गढ़ी, दारापुर, त्यौरखास, बरखेड़ा, करनपुर, रसीदाबाद, मोहद्दीनपुर और हकीकतपुर समेत 200 से अधिक गांवों की बत्ती गुल हो गई। बिजली न होने से ग्रामीणों को ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.