अलीगढ़, जनवरी 24 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। शुक्रवार को मौसम के अचानक बिगड़ने से शहर की बिजली व्यवस्था चरमरा गई। तेज हवा और बारिश के बीच कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। सासनीगेट, रघुवीरपुरी, देहलीगेट, गूलर रोड, नौरंगाबाद, जमालपुर, जनकपुरी, बारहद्वारी सहित अन्य क्षेत्रों में लोगों को घंटों अंधेरे का सामना करना पड़ा। मौसम खराब होते ही कई जगह लाइन फाल्ट की शिकायतें सामने आईं। तेज हवा के कारण पेड़ों की टहनियां तारों से टकरा गईं, जबकि कुछ इलाकों में इंसुलेटर और केबिल ज्वाइंट में तकनीकी खराबी आ गई। इससे अचानक सप्लाई ट्रिप हो गई और पूरे-पूरे मोहल्लों की बिजली गुल हो गई। बिजली न होने से घरेलू उपभोक्ताओं के साथ-साथ दुकानदारों और छोटे कारोबारियों को भी परेशानी उठानी पड़ी। मोबाइल चार्जिंग, पानी की मोटर और अन्य जरूरी कार्य प्रभावित रहे। कई...