लखनऊ, मई 23 -- शहर में गुरुवार को आंधी-बारिश के कारण कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई थी। गुरुवार की देर रात तक इसे बहाल कर दिया गया था। शुक्रवार को भी कुछ स्थानों पर दिक्कत आई, जिनको दूर करने वहां भी बिजली आपूर्ति सुचारु कर दी गई। मुख्य अभियंता रजत जुनेजा ने बताया कि मोहनलालगंज, गोसाईंगंज, समेसी, निगोहां, सरोजिनी नगर, नादरगंज, काकोरी, दुबग्गा सहित आउटर के इलाकों में दिक्कतें आई थीं। बिजली कर्मियों ने घंटों की मेहनत कर गुरुवार रात 11 बजे तक सभी स्थानों पर बिजली आपूर्ति बहाल कर दी। कुछ जगह पर लोकल फाल्ट थे, जिन्हें दुरुस्त किया गया। शुक्रवार को बंगला बाजार उपकेन्द्र की 11 केवी इनकमिंग नंबर 1 में ब्लास्ट हुआ था, जिसकी मरम्मत के लिए दोपहर 2:30 बजे उपकेंद्र की सप्लाई बंद की गई थी। अपराह्न 3 बजे बहाल कर दिया गया। मलिहाबाद उपकेन्द्र म...