लखनऊ, अप्रैल 10 -- सुबह रनवे सतह पर तेज हवा के झोकों की वजह से नहीं उतर सके विमान लखनऊ प्रमुख संवाददाता सुबह आंधी-बारिश का असर फ्लाइटों के संचालन पर पड़ा। तेज सतही हवा के झोंकों की वजह से अहमदाबाद से लखनऊ और बेंगलुरु से लखनऊ फ्लाइटों को डायवर्ट कर दिया गया। कई फ्लाइटें तय समय से लेट हुईं। इंडिगो की फ्लाइट 6ई 244 सुबह अहमदाबाद से 6:55 बजे रवाना हुई थी। तय समय 8:50 बजे यह लखनऊ तक पहुंच भी गई लेकिन उस वक्त यहां मौसम खराब था। तेज हवा के झोंको के बीच विमान उतारना खतरनाक हो सकता था। नतीजतन फ्लाइट को अयोध्या डायवर्ट कर दिया गया जहां यह 9:00 बजे उतरी। बाद में मौसम ठीक होने के बाद यह फ्लाइट 11:45 बजे लखनऊ वापस आई। इसी तरह बेंगलुरु से लखनऊ आने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट आईएक्स 2701 सुबह 6:05 बजे रवाना हुई थी। यह विमान भी यहां उसी समय पहुंच...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.