शामली, मई 26 -- शनिवार की देररात्रि मे आई तेज आंधी व बारिश के कारण पेड शामली शामला व टोडा में तार टूटकर विद्युत लाइन पर जा गिरे,जिसके कारण लाइने क्षतिग्रस्त हो गई। खोडसमा व चौसाना बिजली उपकेन्द्र के दर्जनो गांव मे अंधेरा छाया रहा और 15 घंटे तक आपूर्ति बाधित रही। रविवार की दोपहर करीब तीन बजे आपूर्ति सुचारू हो सकी। चौसाना,खोडसमा,जिजौला,बल्लामाजरा,सकौती,इंद्रानगर,लक्ष्मीपुरा,भडी सहित कई गांवों में रातभर अंधेरा छाया रहा। ग्रामीणों को भीषण गर्मी में परेशानियों का सामना करना पड़ा। विद्युत विभाग की टीम ने रविवार सुबह मौके पर पहुंचकर मरम्मत कार्य शुरू किया। खराब मौसम और पेड़ों के अवशेषों को हटाने में समय लगने के कारण विद्युत आपूर्ति दोपहर करीब तीन बजे जाकर बहाल हो सकी।ग्रामीणों का कहना है कि विभाग की तैयारी कमजोर रही, जिससे आपूर्ति बहाल करने में दे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.