कौशाम्बी, जुलाई 17 -- मंझनपुर, संवाददाता। आंधी-बारिश की वजह सैकड़ों गांव की बिजली प्रभावित हो गई है। आापूर्ति पूरी तरह से ठप हो गई हैं। इससे ग्रामीण परेशान हो गए हैं। सबसे ज्यादा सिराथू क्षेत्र के लोग बिजली संकट का सामना कर रहे हैं। कई जगह पेड़ और पोल भी गिर गए हैं। बिजली विभाग के कर्मचारी बारिश में सुबह से शाम तक परेशान रहे। सिराथू तहसील क्षेत्र के कछुवा, दारानगर, कमालपुर आदि विद्युत उपकेंद्रों की लाइट प्रभावित हो गई। बिजली की सप्लाई बाधित होने पर लोगों ने जेई व अन्य बिजली कर्मियों को फोन लगाना शुरू किया तो पता चला कि कहीं पोल गिरा है तो कहीं तार टूटकर गिर गया है। लोग शाम तक बिजली आने का इंतजार करते रहे, लेकिन लगातार बारिश होने की वजह से आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी। बिजली कर्मचारी हलाकान रहे, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली। एक गांव की समस्या द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.