रामपुर, मई 23 -- आंधी-बारिश की वजह से गुरुवार को मौसम सुहाना रहा। तापमान में कमी हुई और लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली। खेती-किसानी के लिहाज से यह बारिश फायदेमंद साबित हुई मगर आंधी में बागवानी को नुकसान पहुंचा। आम की पैदावार प्रभावित होने की संभावना है। जिले के तापमान में उतार-चढ़ाव लगा हुआ है। बुधवार की रात को अचानक से बदले मौसम में आंधी और बारिश आने के बाद गर्मी से राहत मिली। गुरुवार को भी सुबह में आसमान में बादल छाए रहे थे। जिस वजह से अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। वहीं न्यूनतम तापमान भी एक डिग्री तक कम हो गया। गुरुवार को अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार अगले 48 घंटों में जिले में हल्की बारिश और तेज हवाओं के चलने की संभावना है। आंधी-...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.