धनबाद, मई 3 -- धनबाद, संवाददाता। गुरुवार की दोपहर आई आंधी और बारिश से शुक्रवार तक बिजली संकट छाया रहा। लोगों को बिजली संकट का सामना करना पड़ा। आंधी और बारिश के कारण कई ट्रांसफॉर्मरों में खराबी आ गई। बिजली के तार टूट गए। कई जगहों पर पेड़ की डाली तार पर गिरी। सब-स्टेशन में भी तकनीकी खराबी आ गई। दोपहर तीन बजे बिजली कटी, जो सामान्य रूप से रात 11 बजे तक आपूर्ति बहाल कर दी गई। जहां अधिक खराबी रही, वहां शुक्रवार की दोपहर तीन बजे के बाद आपूर्ति बहाल कर दी गई। तब लोगों को राहत मिली। गोधर सब-स्टेशन के पावर ट्रांसफॉर्मर में खराबी: आंधी और बारिश के कारण गोधर सब-स्टेशन के पावर ट्रांसफॉर्मर में खराबी आ गई। इस कारण बैंक मोड़, वासेपुर, विकास नगर, गोधर सहित आसपास के क्षेत्रों में बिजली गुल हो गई। यहां शुक्रवार की दोपहर तीन बजे बिजली आपूर्ति की गई। लगातार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.