मेरठ, मई 22 -- मेरठ। बुधवार शाम आई आंधी और बारिश ने कहर बरपा दिया। अलग अलग स्थानों पर होर्डिंग और पेड़ की चपेट में आकर तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने शवों का पंचनामा भरकर मोर्चरी भेजा है। रुहासा निवासी 30 वर्षीय अमित चौधरी अपने नौ वर्षीय बेटे विहान के साथ बाइक से दौराला से बड़कली होकर घर लौट रहा था। बड़कली गांव से निकलते ही आंधी बारिश शुरु हो गई। दोनों ने एक पीपल के पेड़ की शरण ली। अचानक पेड़ उखड़कर अमित के ऊपर गिरा और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हालांकि विहान बच गया। आनन फानन में ग्रामीण मौके पर पहुंचे और युवक को निकाला। लगभग डेढ़ घंटे शव पेड़ के नीचे दबा रहा। अमित की मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पत्नी प्रीति और दो बेटियां तनवी और परी का रो-रोकर बुरा हाल था। तहसील टीम मौके पर पहुंची और जानकारी ली। दूसरा हादसा, चमन काल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.