फिरोजाबाद, अगस्त 10 -- खैरगढ़। थाना खैरगढ़ क्षेत्र में देर रात आंधी और बारिश के बीच काफी नुकसान हो गया। एक ओर पेड़ मार्गों पर गिर गए और आवागमन को प्रभावित कर दिया। वहीं विद्युत पोल भी टूटने से तमाम गांवों की बिजली आपूर्ति तक प्रभावित हो गई। त्योहार पर लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ गया। विद्युत विभाग का भी लाखों का नुकसान हो गया। आपूर्ति को सुचारू करने को लगातार कर्मचारी भागदौड़ करते नजर आए। कस्बा खैरगढ़ से मक्खनपुर जाने वाले मार्ग पर ग्राम खैय्यातान के समीप शुक्रवार की मध्य रात्रि के बाद आई तेज आंधी एवं बारिश के चलते पेड़ टूटकर गिर गया। इसके बाद पेड़ के साथ ही इसी मार्ग पर विद्युत पोल और तार टूटकर गिर गए। ग्रामीणों को इसकी जानकारी सुबह हुई जब उन्होंने मार्ग से आवागमन किया। पेड़ और पोल के चलते आवागमन पूरी तरह प्रभावित हो गया। कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.