एटा, अप्रैल 12 -- शुक्रवार रात जिलेभर में एक साथ आई आधा घंटे की तेज आंधी-बारिश ने पक कर तैयार हो चुकी गेहूं और तंबाकू की फसल बड़े पैमाने पर नुकसान पहुंचाया है। सकीट, वसुंधरा, अलीगंज तहसील क्षेत्र में बेमौमस आंधी-बारिश और ओलावृष्टि होने से एवं सदर, जलेसर तहसील क्षेत्र में आंधी-बारिश से खेतों में पककर तैयार खड़ी लगभग 60 फीसदी और थ्रेसिंग के लिए कटी पड़ी लगभग 20 फीसदी गेहूं की फसल भींगने गई है। इससे गेहूं की गुणवत्ता खराब होने के साथ दाना काला पड़ने की समस्या पैदा हो गई है। जबकि कई खेतों में बारिश का पानी भर जाने से गेहूं की बाली फूट कर खेतों में फैल गई। तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि होने से अलीगंज एवं राजा का रामपुर क्षेत्र में तंबाकू की फसल को बड़े पैमाने पर नुकसान हुआ है। अलीगंज क्षेत्र में बारिश और ओलावृष्टि से गांव अमरोली रतनपुर, अगोनापुर,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.