आजमगढ़, अप्रैल 11 -- आजमगढ़, संवाददाता। भीषण गर्मी के बीच बुधवार की रात पछुआ हवा चलने के साथ ही अचानक मौसम बदल गया। गुरुवार को सुबह जिले में तेज हवा और गरज-चमक के साथ घंटे भर से अधिक समय तक बारिश हुई। इससे फसलों को भारी नुकसान हुआ है। कई जगहों पर गेहूं की फसल खेत में लोट गई। मड़ाई के लिए खलिहान में रखी गेहूं की फसल भीग गई। आम की फसल को भी नुकसान हुआ है। तेज हवा के कारण फल टूटकर गिर पड़े। इधर एक सप्ताह से पुरवा हवा के साथ ही जिले में उमस भरी गर्मी पड़ रही थी। तेज धूप के चलते लोग बेहाल थे। दिन के साथ ही रात के तापमान में वृद्धि होने से जन जीवन बेहाल हो गया था। बुधवार की रात पछुआ हवा के साथ अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। गुरुवार की सुबह से ही आसमान में बादल छाए हुए थे। सुबह तेज हवा और गरज-चमक के साथ बारिश शुरू हो गई। कहीं तेज तो कहीं हल्की बारिश...